आशिफ शाह, ब्यूरो चीफ भिंड (मप्र), NIT:

भिण्ड पुलिस अधीक्षक डा.असित यादव ने साबन के त्यौहार को लेकर शक्त फरमान जारी किया है उन्हौने एक प्रेष बार्ता मे कहा है कि साबन में राखी के त्यौहार की बजह से बाजार में खरीददारी के लिये ग्रामीण व शहरी महिलाओं की भीड ज्यादा होती है जिसमें असामाजिक तत्वो द्वारा महिलाओं के छोटे छोटे आभूषण की छीना झपटी की घटना घटित होने की संभाबना बन जाती है तथा जिले के प्रत्येक थाना प्रभारी को शहर में मुख्य बाजार में पुलिस पॉइन्ट लगाने की आवश्यकता होती है।
अत: समस्त थाना प्रभारी भीड बाली जगह को चिन्हित कर पॉइन्ट लगाये और साथ ही साथ बाहन चैकिंग भी लगाये और मुख्य बाजार में भीड दो दिन के लिये रहती है जिससे मुख्य पॉइन्ट राउन्ड द क्लॉक होना चाहिये गस्त पुलिस की पाली पॉइन्ट पर ही बदली की जाये जिससे बीच का समय खाली न हो पाये और भीड बाली जगह पर पुलिस घूमती भी नजर आये जिससे बाजार व्यवस्था अच्छी रहै और मेरी तरफ से अच्छी डूयुटी करने बाले पुलिस बालों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा।

