रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:
मेघनगर स्वास्थ्य विभाग व राजस्व टीम द्वारा झोलाछाप डाक्टरों के विरुद्ध कार्यवाही मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी झाबुआ डॉ.बी.एस.बघेल व एस.डी.एम. मेघनगर रितिका पाटीदार के निर्देशानुसार बी.एम.ओ. मेघनगर डॉ.विनोद नायक के नेतृत्व में मदरानी सेक्टर क्षेत्र में झोलाछाप व बंगाली चिकित्सको पर सख्त कार्यवाही की गई ।

एलोपेथी चिकित्सा सेवा प्रदायगी हेतु उचित दस्तावेज नहीं होने पर 3 झोलाछाप चिकिसको का क्लिनिक बंद कर एलोपेथी दवाईया पंचनामा बनाकर जब्त की गई।साथ ही अन्य पंजीकृत व अपंजीकृत चिकित्सको को उनकी वेध डिग्री अनुसार ही चिकित्सकीय सेवा प्रदायगी हेतु निर्देशित किया गया।एवं नोटिस प्रदान कर भविष्य में अनाधिकृत एलोपेथी चिकित्सा सेवा प्रदायगी करने पर आवश्यक कठोर कार्यवाही कर नोटिस प्रदान किया गय।

उक्त कार्यवाही में स्वास्थ्य विभाग से डॉ.अमित गणावा, चिकित्सा अधिकारी, अभिषेक बिलवाल, खण्ड विस्तार प्रशिक्षक,अनिल बिलवाल खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, बसंत मोरी सेक्टर सुपरवायजर एवं राजस्व विभाग से आनंद मेडा पटवारी, रवि मंडलोई पटवारी सहित संयुक्त दल द्वारा उक्त कार्यवाही की गई।

