भारी बारिश में भी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर गूंजे नारे, मैहर में ज़िला स्तरीय रोष मार्च सम्पन्न | New India Times

मोहम्मद इसहाक मदनी, ब्यूरो चीफ, मैहर (मप्र), NIT:

भारी बारिश में भी पुरानी पेंशन बहाली को लेकर गूंजे नारे, मैहर में ज़िला स्तरीय रोष मार्च सम्पन्न | New India Times

मैहर कलेक्ट्रेट में पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधु के निर्देशानुसार देशभर के सभी जिला मुख्यालयों में पुरानी पेंशन बहाली एवं निजीकरण के खिलाफ रोष मार्च का आयोजन किया गया। इसी क्रम में मैहर जिला मुख्यालय में आज एक विशाल सभा एवं रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर सदस्य अशोक तिवारी की गरिमामयी उपस्थिति तथा जिला अध्यक्ष  शिवनारायण मिश्रा एवं ब्लॉक अध्यक्ष श्यामलाल दाहिया के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ।

रैली बड़ी माई, सतना रोड से प्रारंभ होकर कलेक्टर कार्यालय मैहर तक निकाली गई। वहाँ उपस्थित प्रतिनिधिमंडल द्वारा  प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन  शैलेन्द्र सिंह अपर कलेक्टर मैहर को सौंपा गया। इस अवसर पर हज़ारों की संख्या में कर्मचारियों ने सम्मिलित होकर पुरानी पेंशन बहाली तथा नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता बहाल करने की प्रमुख माँगों को लेकर अपनी एकता और संकल्प का प्रदर्शन किया।

आज की रैली में प्रमुख रूप से पुरानी पेंशन बहाली संगठन के संभाग अध्यक्ष एवं शिक्षक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मनमोहन दुबे, इको क्लब के जिला प्रभारी ब्रजनंदन तिवारी,मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ अमपाटन के ब्लॉक अध्यक्ष मनीलाल प्रजापति राज्य शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ला अपाक्स के जिलाध्यक्ष एवं पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन के मीडिया प्रभारी रामनरेश कुशवाहा  व अमरपाटन मैहर के हजारों साथी सम्मिलित रहे।

पुरानी पेंशन हमारा हक़ है — हम लेकर रहेंगे।
संघर्ष ही हमारा विकल्प है  हम पीछे नहीं हटेंगे, के गगन भेदी नारों के साथ भरी वारिश में भीगते हुए रैली निकालकर कर ज्ञापन सौंपा गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article