"खुशी के पल" संस्था ने पारंपरिक अंदाज़ में मनाया तीज उत्सव, रैम्प वॉक और नृत्य ने बटोरी तालियां | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

"खुशी के पल" संस्था ने पारंपरिक अंदाज़ में मनाया तीज उत्सव, रैम्प वॉक और नृत्य ने बटोरी तालियां | New India Times

मानवता को समर्पित संस्था  “खुशी के पल” द्वारा तीज फेस्टिवल को बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसमें महिलाओं ने पारंपरिक वेषभूषा धारण कर हिस्सा लिया। जानकारी देते हुए “खुशी के पल” नामक संस्था की संयोजिका श्रीमती हरप्रीत कीर ने बताया कि संस्था द्वारा यह तीसरा वर्ष है जो यह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें विभिन्न प्रतियोगिता एवं तीज के गानों पर महिलाओं द्वारा नृत्य भी किए गए।

इस आयोजन में श्रीमती तीज एवं मिस तीज का भी ईनाम रखा गया था और स्वादिष्ट भोजन की व्यवस्था भी की गई थी। कार्यक्रम में संस्था द्वारा वर्ष भर किए गए कार्य की जानकारी भी सभी सदस्यों को दी गई। ख़ुशी के पल संस्था द्वारा आयोजित तीया दी तीज उत्सव में तीज क्वीन का ताज कनक वासवानी को प्राप्त हुआ। रैम्प वॉक में महिलाओं ने अपना जलवा बिखेरा एवं परी हूँ मैं गाने पर रैम्प वॉक किया। रैम्प वॉक में प्रथम स्थान तानिया वासवानी,, दूसरा स्थान पूर्वा चौधरी एवं शबनम मेहता तीसरे स्थान पर रही और डांस में कंचन सलूजा ने पहला स्थान प्राप्त किया।

मिशिता सचदेवा एवं मान्या सबलानी को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ।  तीज उत्सव में बहुत से गेम भी खिलाए गए, जिसमें भी मानया एवं मिशिता ने गेम में भी स्थान प्राप्त किया। बहुत से कॉम्प्लीमेंटरी अवार्ड्स भी देकर प्रोत्साहित किया गया, सीमा सैनी , लक्की कीर एवं रश्मि सलूजा ने अवार्ड अर्जित किए। कार्यक्रम में ज्योति महाजन अश्विनी टेम्पले ,मीना चौहान आदि ने जजमेंट दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित सदस्य स्नेहल चौहान, नूपुर अग्रवाल, जौली चीमा, सोनम खरबंदा शारदा कामरानी आदि क़रीबन 60 महिलाएँ उपस्थित थी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ख़ुशी के पल संस्था के सदस्य हरप्रीत कीर, रिचा सलूजा, साक्षी माखीजा, रितु कीर एवं सिल्की सलूजा ने आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का सफ़ल संचालन फाल्गुनी सोनी ने किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article