नटराज गृह निर्माण समिति के बंधक संपत्ति पर कब्जा, 45 लाख रुपये की वसूली के लिए एआरसीआईएल को सौंपा गया | New India Times

जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

नटराज गृह निर्माण समिति के बंधक संपत्ति पर कब्जा, 45 लाख रुपये की वसूली के लिए एआरसीआईएल को सौंपा गया | New India Times

अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) तहसील कोलार श्री आदित्य जैन के निर्देशन में एवं तहसीलदार न्यायालय कोलार द्वारा 21 जुलाई 2025 को पारित आदेश के अनुपालन में शुक्रवार को ऋण वसूली की एक महत्वपूर्ण कार्यवाही की गई।

ग्राम रतनपुर सड़क स्थित नटराज गृह निर्माण समिति इंडस टाउन कॉलोनी में ऋणी श्री अरुण जायसवाल पुत्र गुजारीलाल एवं श्रीमति प्रीति जायसवाल पत्नी अरुण जायसवाल द्वारा बंधक रखी गई संपत्ति – मकान नंबर 105 (क्षेत्रफल 1800 वर्गफुट डुप्लेक्स) – का 45 लाख रुपये की वसूली हेतु आधिपत्य एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी इंडिया लिमिटेड (एआरसीआईएल), अहमदाबाद को सौंपा गया।

यह कार्यवाही राजस्व निरीक्षक श्री सुरेश साहू द्वारा स्थल पर संपन्न कराई गई। वसूली की यह प्रक्रिया न्यायिक आदेश एवं प्रशासनिक निगरानी में संपन्न हुई, जो बैंकों और वित्तीय संस्थानों द्वारा ऋण वसूली के अधिकारों को प्रभावी रूप से लागू करने की दिशा में एक ठोस कदम है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article