कहलगांव में तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन | New India Times

अतीश दीपंकर, ब्यूरो चीफ, पटना (बिहार), NIT:

कहलगांव में तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन | New India Times

कहलगांव अनुमंडल स्तरीय तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह भागलपुर जिले के कहलगांव स्थित गांगुली पार्क, विक्रमशिला बिहार में धूमधाम से संपन्न हो गया।

कहलगांव में तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन | New India Times

कहलगांव अनुमंडल प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का समापन रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और खट्टी-मीठी यादों के साथ हुआ। पूरे आयोजन के दौरान कार्यक्रम स्थल सहित विभिन्न स्कूलों और संस्थानों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। साथ ही बिहार सरकार के विभिन्न विभागों द्वारा कई स्टॉल भी लगाए गए थे।

कहलगांव में तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन | New India Times

सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सरसहाय बालिका विद्यालय, महालक्ष्मी कन्या पाठशाला, अंतीचक स्कूल, शारदा पाठशाला और गणपति सिंह स्कूल सहित कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं स्थानीय कलाकारों, विनोद चौबे और डॉ. रोजी निक्की सहित अन्य कलाकारों ने भी अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।

कहलगांव में तीन दिवसीय बिहार दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन | New India Times

समारोह के अंतिम दिन मंगलवार की शाम प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विशेष योगदान देने वाले कहलगांव अनुमंडल के एएसओ शशि शेखर केसरी को भी अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की सफलता पर कहलगांव अनुमंडल प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article