शमसुद्दोहा, ब्यूरो चीफ, गोरखपुर (यूपी), NIT:

26 जुलाई पीपीगंज नगर पंचायत के गुरू कृपा मैरिज हॉल में गोंडवाना चौराहा धुरिया गोंड समाज उज्जैनी पूजा महा पंचायत कर समाज की तरक्की की कामना की पारंपरिक पूजा इस बार सामूहिक रुप से हुई। अखिल भारतीय वार्षिक गोंड महासभा के अध्यक्ष एडवोकेट सतीश चंद्र गोंड ने कहा कि धुरिया समाज के हित के लिए संगठन तेजी से काम कर रही है।
अनुरोध किया है कि सभी पदाधिकारी एकजुट होकर संगठन और समाज के लिए काम करें। जिसमें मुख्य रुप से छत्तीसगढ़ से चलकर आए हुए मुख्य अतिथि के रुप में अध्यक्ष रामचरण सिंह गोंड, उपाध्यक्ष, प्रताप सिंह, नेतराम गोंड, गोंड समाज के सैकड़ों पुरुषों एवं सैकड़ों महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सामाजिक कार्यक्रम को भव्य और उत्साह के साथ मनाया गया।
इस कार्यक्रम में पुरूषों में उमेश गोंड प्रचारक, उपाध्यक्ष आशीष गोंड धर्माचार्यों बुद्धिराम गोंड, पूर्व तहसीलदार राधेश्याम गोंड, महेश चंद गोंड, वंशी, राम लगन गोंड, रघुवर गोंड, रहे। महिला सहयोगी के रुप में गोंड विकास सेवा सस्था (धुरिया समाज)के अध्यक्ष मनीषा गोंड, स्वगावती गोंड, शीला गोंड, संगीता गोंड, फलावती गोंड, भीमलावती गोंड, निर्मला गोंड, संयोजक अनिल गोंड, प्रद्युमन गोंड, महेश गोंड, राहुल गोंड, रवि गोंड उपस्थित रहे।

