मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

स्वच्छ भारत मिशन के कार्यक्रम सफ़ाई अपनाओ बीमारी भगाओ के अंतर्गत लीड कॉन्वेंट स्कूल में बच्चों द्वारा रीसाइकल होने वाली सामग्री से विभिन्न प्रकार की वस्तुएं बनाकर प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में बच्चों को स्वच्छता के विषय में जागरूक करते हुए नगर आयुक्त डॉ विपिन कुमार सिंह ने कहा की स्वच्छ शाहजहांपुर के संकल्प को पूरा करने में छात्र छात्राओं की बहुत अहम भूमिका है। उन्होंने स्वच्छ सर्वेक्षण में राष्ट्रीय स्तर पर 33वीं रैंक आने पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए नगर को पूरी तरह प्लास्टिक मुक्त शहर बनाने पर ज़ोर दिया।
नगर आयुक्त ने बताया गया कि गार्बेज फ्री सिटी नगर की एक बड़ी उपलब्धि है और इसमें शहर के निवासियों की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका है तथा भविष्य में इससे भी बेहतर रैंकिंग के लिए आम नागरिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। मिश्रा द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन पर स्कूल की सराहना की गई।
कार्यक्रम में नगर आयुक्त विपिन कुमार मिश्र, स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर तराना जमाल, प्रबंधक मो0जमाल, सहयोग संस्था से महेंद्र व उनकी टीम, आईटी एक्सपर्ट सैफ सिद्दीकी, अर्बन कॉर्डिनेटर परितोष मिश्रा तथा उनकी टीम के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक एवं मोहक नृत्य के माध्यम से लोगों में RRR (रिड्यूस रीयूज, रीसाइकल) के प्रति जागरूकता, स्वच्छता तथा गंदगी के दुष्प्रभाव, बीमारी के नियंत्रण प्रतिबंधित प्लास्टिक के दुष्प्रभाव एवं उनकी रोकथाम आदि के बारे में जानकारी दी गई।

