रफीक़ आलम, दमुआ/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दमुआ थाना परिसर में क्षेत्र के सभी पत्रकारों से टीआई प्रमोद सिरसाम से क्षेत्र की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने में विचार विमर्श किया। पत्रकारों ने लगातार चोरी की घटनाओं के साथ तेज़ रफ़्तार वाहनों को शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों पर कार्यवाही के साथ ध्वनि प्रदुषण करने वाले बाईक चालकों पर भी चालानी कार्यवाही हो। पीएम श्री कन्या शाला की छुट्टी के समय ट्राफिक व्यवस्था के उन युवकों पर भी नजर रखी जाए जो फब्तियां कसने में लगे रहते।
छात्राओं को सड़क घेर कर चलने से एक्सीडेंट की संभावना बनती है इस पर शाला परिसर में सड़क अधिनियम कि जानकारी पुलिस साझा करें। इन्दिरा चौक से बेरियर तक सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों व पुलिस गस्त को बेहतर तरीके से संचालन हो। जिससे क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके इसके लिए पत्रकारों का सहयोग मिलता रहेगा।इस संबंध में कन्हान प्रेस के अध्यक्ष रमेश राही ने इस बैठक की जानकारी दी।

