मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शेर सिंह निवासी पक्का तालाब बग्गर शिवनगर कालोनी निवासी का 28 जून को रात्रि में अज्ञात चोर ने चोरी कर के फरार हो गया, अरविंद सिंह चौहान प्रभारी निरीक्षक थाना सदर बाजार के नेतृत्व में पुलिस टीम तलाश में लग गई।
उप निरीक्षक विवेक कुमार, उप निरक्षक मोहित आधाना ने पुलिस तुम के साथ 29 जून को गदियाना चुंगी के पास से आसिफ के कब्जे से चोरी का ई रिक्शा किया बरामद। प्रभारी निरीक्षक अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि आसिफ एक शातिर किस्म का अपराधी है पूर्व में भी थाना सदर बाजार से ई रिक्शा चोरी में जेल जा चुका है।

