मुक्ताईनगर में तेंदुआ दिखने से मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने एक घंटे में किया रेस्क्यू | New India Times

इमरान खान, मुक्ताईनगर/जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

New India times

जलगांव जिले के मुक्ताईनगर में रविवार सुबह एक तेंदुए के दिखाई देने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बस स्टैंड और शासकीय विश्रामगृह जैसे व्यस्त क्षेत्रों में जंगली जानवर की मौजूदगी से नागरिकों और यात्रियों में दहशत फैल गई।

अचानक हुई इस घटना के कारण लोगों में भय का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।
सूचना मिलते ही वन विभाग हरकत में आया और तत्काल रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूरे इलाके की घेराबंदी की गई। प्रशिक्षित टीम ने सतर्कता के साथ कार्रवाई करते हुए करीब एक घंटे के प्रयास के बाद तेंदुए को बेहोश कर सुरक्षित रूप से काबू में कर लिया।

घटना के दौरान पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर तैनात रही, जिससे स्थिति नियंत्रण में रही और किसी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई। स्थानीय जनप्रतिनिधि आमदार श्री चंद्रकांत दादा पाटिल भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

वन विभाग द्वारा तेंदुए को सुरक्षित स्थान पर भेज दिया गया है। फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य हो चुकी है, लेकिन इस घटना ने शहरी क्षेत्र में वन्य जीवों की बढ़ती आवाजाही को लेकर चिंता जरूर बढ़ा दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article