मोहम्मद सिराज, ब्यूरो चीफ, पांढुर्णा (मप्र), NIT:

राहुल गांधी का जन्मदिन पांढुर्णा ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा भारतिय राष्ट्रीय कांग्रेस लोकप्रिय नेता एवं जन जन के लाडले नेता राहुल गांधी जी का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विश्वास कॉम्बे, ब्लॉक कार्यवाहक अध्यक्ष श्री ओम पटेल, ब्लॉक समन्वयक, मनोहर सिंह ठाकुर, नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री जयंत घोड़े, सचिव मो, सिराज भाई, जिला कांग्रेस सचिव, देवकांत मांडवगडे, मीडिया प्रभारी, अमजद खान, युवा नेता मोहित खान, युवा नेता सुनील बोपची एवं समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे।

