मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर के ही निवासी “आरोपी प्रवीण वाने” को “मा. न्यायालय श्रीमान न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी बुरहानपुर” द्वारा “स्थाई-फरार” घोषित करते हुए उक्त आरोपी प्रवीण वाने के विरुद्ध स्थाई गिरफ्तारी वारंट के आदेश जारी किए गए हैं। साथ ही साथ मा. न्यायालय द्वारा हर 3 माह में तत्संबंधी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी आदेश पारित किए गए थे।
उक्त जानकारी देते हुए परिवादी/शिकायतकर्ता के अधिवक्ता श्री मनोज कुमार अग्रवाल ने बताया कि उक्त आदेश विगत दि. 08 मार्च 2025 को पारित किए गए थे, किंतु स्थाई गिरफ्तारी वारंट के आदेश को 3 माह बीत जाने के बाद भी “आरोपी प्रवीण वाने” अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया है।

