पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (मप्र), NIT:

पोषण अभियान अंतर्गत सातवें पोषण पखवाड़ा 2025 का आयोजन 8 अप्रैल से 22 अप्रैल 2025 तक आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत 8/4/2025 से पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें सर्वप्रथम विकासखंड तिरला के सेक्टर उकाला व सेमलीपुरा के ग्राम धोला हनुमान में आज थीम अंतर्गत गतिविधियों का आयोजन किया गया जिसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुभाष जैन साहब व परियोजना अधिकारी महोदय सत्यनारायण मकवाना के मार्गदर्शन से श्रीमती लक्ष्मी पति दरबार सिंह जनपद प्रतिनिधि के द्वारा कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया एवं क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं श्रीमति संगीता दिलीप, रीना राहुल ममता गंगाराम आदि कि गोद भराई की गई। धात्री माताओं एवं ग्रामवासियों को पोषण पखवाड़ा अंतर्गत पोषण को जन आंदोलन का स्वरूप देने के उद्देश्य से माह मार्च -अप्रैल में पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया जाता है की जानकारी दी गई एवं जीवन के प्रथम 1000 दिवस में पोषण का महत्व बताया गया। गर्भावस्था के दौरान रखने वाली सावधानियां, पोषण एवं स्वास्थ्य की जानकारी सभी गर्भवती धात्री माताओं को दी गई। महिला बाल विकास पर्यवेक्षक श्रीमति अभिलाषा खराड़ी द्वारा महिलाओं को 1000 दिवस के बारे में समझाया कि उनको दूध और उससे बने पदार्थ का सेवन करना चाहिए मोटे अनाज का भी उपयोग करना चाहिए जिससे आपका स्वास्थ्य सही रहेगा। ए.एन.एम. श्रीमती गीता खदेडा द्वारा टीकाकरण के महत्व, स्वास्थ्य जांच एवं संस्थागत प्रसव, टीकाकरण, पोषण, स्वास्थ्य जांच, गर्भवती महिलाओं का वजन एवं ऊंचाई माप, हीमोग्लोबिन की जांच, पोषण ट्रैकर में प्रविष्टि, शिशु एवं माताओं में संक्रमण रोकने हेतु स्वास्थ्य पर चर्चा की गई। इस कार्यक्रम में सेक्टर अंतर्गत सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों में गर्भवती माताओं की गोदभराई का कार्यक्रम किया गया। गीत संगीत का भी आयोजन किया एवं प्रभातफेरी नारे के साथ निकाली गई जिसमें सभी कार्यकर्ताओं सहायिकाओं जन प्रतिनिधि महिला समूह, सहयोगिनी मातृ समिति सदस्य एवं आशा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया एवं कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में आने वाले सभी हितग्राहियों और ग्रामीण जनों का आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती निशा चौहान द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

