अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

शोहरतगढ़ विधानसभा में पांडवकालीन शक्ति पीठ पल्टा देवी मंदिर परिसर में चैत्र नवरात्रि सप्तमी के अवसर पर फलाहार कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मणेंद्र मिश्रा ‘मशाल’ ने किया। कार्यक्रम में नेता विरोधी दल श्री माता प्रसाद पाण्डेय ने श्रद्धालुओं को फलाहार/प्रसाद वितरण का प्रारंभ किया। मां भगवती के दर्शन उपरांत श्री पाण्डेय और आयोजक श्री मणेंद्र मिश्रा ने
पल्टा देवी मंदिर के महंथ सर्वश्री घनश्याम गिरी महाराज, महंथ दीनानाथ गिरी महाराज, चंदन गिरी, शंभूनाथ गिरी को शाल सहित समस्त 37 मंदिर परिवार को खादी वस्त्र एवं फल भेंट किया।
नेता विरोधी दल श्री पाण्डेय ने समस्त क्षेत्रवासियों के शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना किया। कार्यक्रम के आयोजक मणेंद्र मिश्रा ‘मशाल’ ने सभी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि आदिशक्ति मां दुर्गा सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें।कार्यक्रम में सर्वश्री पूर्व विधायक अनिल सिंह, वरिष्ठ नेता मुरली धर मिश्रा, जिला सचिव हरिराम यादव, राष्ट्रीय सचिव लोहिया वाहिनी राघवेंद्र दुबे, अजय चौरसिया राष्ट्रीय सचिव छात्र सभा, नितिन तिवारी, सेक्टर प्रभारी सुनील यादव एवं अर्जुन यादव,सूरज भाष्कर, संदीप साहनी सहित अन्य प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

