मुसलमानों की तबाही और बर्बादी की मुख्य वजह राजनीति से दूरी: डॉ शेख | New India Times

अली अब्बास, आगरा (यूपी), NIT:

मुसलमानों की तबाही और बर्बादी की मुख्य वजह राजनीति से दूरी: डॉ शेख | New India Times

वंचित समाज इंसाफ पार्टी की बैठक पार्टी कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव वीपी. शास्त्री ने की। बैठक को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब डॉ. शेख ने कहा कि जो वक्फ बिल पास हुआ है वो इस बिल के जरिए मुसलमानों की जमीन पर कब्जा करना चाहते हैं। इस बिल के पास होने की मुख्य वजह मुसलमानों का अपनी कयादत का न होना है। आज अगर सदन में आबादी के अनुपात में मुस्लिम सांसद होते तो यह बिल कभी पास नहीं होता। अब हम को जागना होगा, अपनी कयादत को मजबूत करना होगा। सभी मुस्लिम पार्टियों को मिल कर उवैसी की पार्टी एमआईएम को मजबूत करना होगा या फिर सिर्फ और सिर्फ किसी एक पार्टी को समर्थन देना चाहिए। इस मौके पर पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता नासिर खान ने कहा कि इस बिल से यह भी साफ हो गया है कि मुसलमान जिन को अपना हमदर्द समझते थे उन्होंने मुसलमानों का साथ नहीं दिया है। नीतीश-नायडू जैसे लोगों की वजह से ही वक्फ बिल पास हुआ है। इस मौके पर वीपी. शास्त्री ने कहा कि जब से केंद्र और राज्य के अंदर बीजेपी की सरकार बनी है तब से सत्ता पाने के लिए मुसलमानों को ही टारगेट किया जा रहा है। महंगाई बेरोजगारी तमाम समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा, मुसलमानों को अब समझना होगा। देश की एकता और अखंडता के लिए सभी हिन्दू मुस्लिम सिख ईसाइयों के साथ मिलकर ऐसी पार्टी को चुनना होगा जो एकता और अखंडता की बात करती है और सभी देश वासियों का विकास करने और देश को आगे ले जाने का काम करे। इस मौके पर तमाम नेताओं ने अपने-अपने विचार रखें। इस मौके पर डॉ अजहर अली शेख ने कहा कि वक्फ प्रॉपर्टी के लिए सभी राज्यों में एक कमेटी बनाई जानी चाहिए, कमेटी सारी प्रॉपर्टी की लिस्ट बना कर यह जांच करे कि वक्फ की जमीन किन किन लोगों के पास है। अगर जमीन को किसी गैर को पैसों के लालच में दिया गया है तो उससे जमीन वापिस ली जाए। वक़्फ़ की जमीन पर गरीब मुसलमानों के मकान बनाएं और कॉलेज अस्पताल बनाए जायें। इस दौरान डॉ असलम अली शेख, डॉ यासिर, डॉ अलमास सानी, हाजी रहमत अली, जय प्रकाश, सफीर, मंसूर अली, नाजिम, बबलू पठान, गुलचमन, सगीर, सुखवीर सिंह आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By nit