पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

दिनांक 04 अप्रैल 2025 को प्रशाशन को सूचना प्राप्त हुई कि टेकनपुर निवासी संदीप शर्मा ने अपने 08 साल के बच्चे को बंधक बना लिया है। सूचना मिलने पर तहसीलदार डबरा दिव्यदर्शन शर्मा, चौकी प्रभारी टेकनपुर बलवीर सिंह, राजस्व निरीक्षक राजकिशोर शर्मा, पुष्पेंद्र कौरव उपस्थित हुए। बच्चे की मां ने बताया कि उसके पिता ने पिछले 03 दिन से बच्चे को बंधक बनाकर रखा है वो मायके गई थी और तीन दिन से बच्चे से बात करने का प्रयास कर रही थी पर उसके पिता ने बात नहीं करवाई। आज जब सुबह वह घर आई तो बच्चे के पिता ने दरवाजा नहीं खोला।
उक्त दल मैके पर उपस्थित हुआ और दरवाजे को बाहर से लगभग 02 घंटे खट खटाया और सनकी पिता संदीप शर्मा से बात करने का प्रयास प्रशासन करता रहा पर उसके द्वारा दरवाजा नहीं खोला गया और ना ही बच्चे की मां से बात कराई। संपूर्ण दल इस चिंता में था कि कही बच्चे को कुछ हो ना जाए। फिर योजना बनाकर एक झटके में दरवाजे को तोड़ कर बच्चे को अपनी सुपुर्दगी में लिया और मां को सुपुर्द किया और संदीप शर्मा को गिरफ्तार कर प्रशाशन द्वारा वैधानिक कार्यवाही की है।
