आरसेटी केंद्र में वित्तीय समझदारी-समृद्ध नारी की थीम पर वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

आरसेटी केंद्र में वित्तीय समझदारी-समृद्ध नारी की थीम पर वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम आयोजित | New India Times

भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा 24 से 28 फरवरी तक वित्तीय साक्षरता सप्ताह “वित्तीय समझदारी- समृद्ध नारी ” की थीम पर मनाया जा रहा है। इसी क्रम में मनीवाइज वित्तीय साक्षरता केंद्र तिरला सीएफल टीम द्वारा 25 फ़रवरी को आरसेटी केंद्र धार में वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। जिसमें एसएचजी की महिलाओं को भारतीय रिजर्व बैंक के उपक्रम में बैंक ऑफ इंडिया के समर्थन से स्वाधार फीनएक्सेस टीम से सीएफएल इंचार्ज विनोद सोलंकी एवं ट्रेनर आशीष धाकड़ द्वारा महिलाओं को बजट बनाना, माइक्रो सेविंग, मंथली सेविंग, इमरजेंसी प्लानिंग, सिबिल एवं कर्ज़, डिजिटल एवं सायबर स्वच्छता, बैंक के विभिन्न खातों, सरकारी योजनाओं, शिकायत निवारण प्रणाली, बीमा  के बारे में प्रॉजेक्टर के माध्यम से रोचशकपूर्ण तरीके से जानकारी प्रदान की गई।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री अभिषेक चौधरी जिला पंचायत सीईओ धार, विशेष अतिथि श्री रवीन्द्रनाथ सरकार आंचलिक प्रबंधक बैंक ऑफ इंडिया धार, श्री संजय सोनी अग्रिणी जिला प्रबंधक बैंक ऑफ इंडिया धार एवं अपर्णा पाण्डे जिला परियोजना प्रबंधक एनआरएलएम धार, स्वाधार संस्था से डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज मेमन रेशवाल एवं रीजनल ट्रेनर अजय सोलंकी उपस्थित रहे। आरसेटी निदेशक प्रवीण शर्मा द्वारा आभार व्यक्त किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article