वरिष्ठ भाजपा नेता की याद में टूर्नामेट का किया गया आयोजन, सांसद, विधायक, महापौर, डीएम व एसपी ने खेला क्रिकेट | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

वरिष्ठ भाजपा नेता की याद में टूर्नामेट का किया गया आयोजन, सांसद, विधायक, महापौर, डीएम व एसपी ने खेला क्रिकेट | New India Times

वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय निर्भय चंद्र सेठ (जापान बाबू) की स्मृति में जीएफ कालेज मैदान में एक टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह ने किया है। कार्यक्रम में सांसद अरुण सागर, विधायक अरविंद कुमार सिंह, महापौर अर्चना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, जिला सहकारिता बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, भाजपा जिला अध्यक्ष के मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव, जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पुलिस अधीक्षक राजेश आदि ने स्वर्गीय पूर्व जिलाध्यक्ष के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों सहित डीएम व एसपी ने भी खिलाड़ियों के साथ क्रिकेट खेला। इस दौरान सांसद अरुण सागर ने कहा कि निर्भय चंद्र सेठ (जापान बाबू) भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे हैं। उनके निधन के बाद पार्टी को उनकी कमी महसूस हुई है। उन्होंने पार्टी को बहुत कुछ दिया है। ऐसे में उनकी याद में टूर्नामेंट कराना ये एक अच्छी पहल है। उन्होंने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह का आभार जताया है। उन्होंने कहा इस तरह के कार्यक्रम होते रहना चाहिए।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article