जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम हेतु विशेष अभियान 'हम होंगे कामयाब' पखवाड़ा के अंतर्गत शासकीय कन्या विद्यालय में किया गया प्रोग्राम का आयोजन | New India Times

संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम हेतु विशेष अभियान 'हम होंगे कामयाब' पखवाड़ा के अंतर्गत शासकीय कन्या विद्यालय में किया गया प्रोग्राम का आयोजन | New India Times

मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे जेंडर आधारित हिंसा की रोकथाम हेतु विशेष अभियान हम होंगे कामयाब पखवाड़ा के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना पडाव क्षेत्र के अंतर्गत शासकीय कन्या विद्यालय में प्रोग्राम आयोजित किया गया। जिसमें स्कूल की बच्चियां एवं स्टाफ शामिल हुए, जिन्हें उनि संजीता मिंज, महिला आरक्षक पिंकी राजपूत, महिला आरक्षक तारा देवी, थाना पडाव द्वारा महिलाओं और बच्चियों की समस्याओं को नोट किया गया और उनकी समस्या के उचित समाधान किया गया एवं जेंन्डर आधारित अपराधों जैसे घरेलू हिंसा, दहेज प्रताड़ना, छेड़छाड़, बलात्कार आदि एवं उनसे बचाव के संबंध में जागरूक किया गया। महिलाओं व बालिकाओं को “बेटी की पेटी” के महत्व को बताया गया साथ ही समाज में महिलाओं के प्रति हो रहे अपराधों घरेलू हिंसा, बाल विवाह, छेड़छाड़, बाल श्रम आदि के संबंध में चर्चा कर साइबर क्राइम के संबंध में भी बताया गया। सुरक्षा की दृष्टी से महत्वपूर्ण विभिन्न हेल्पलाइन नंबर 1090, 100, 181 आदि के संबंध में भी जागरूक किया गया। प्रोग्राम में गुड़ टच और बैड टच के बारे में भी जानकारी दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article