अब्दुल वाहिद काकर, ब्यूरो चीफ, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

बीजेपी नेता गिरीश महाजन ने भरोसा जताया कि महाराष्ट्र में फिर से महायुति सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि उत्तर महाराष्ट्र में महायुति को सबसे ज्यादा सीटें मिलेंगी। धूलिया में भाजपा के उम्मीदवार अनूप अग्रवाल का पर्चा दाखिल करते समय उन्होंने यह बातें कहीं हैं। महाजन ने कहा कि इस बार महायुति को 2014 और 2019 के चुनाव में मिले वोटों से ज्यादा वोट मिलेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्षी दलों को अब आराम करना चाहिए और लोग उनकी झूठी बातों में नहीं आएंगे। महाजन ने यह भी कहा कि उन्हें पूर्व विधायक अनिल गोटे को शुभकामनाएं हैं क्योंकि अनूप अग्रवाल बड़े अंतर से जीतेंगे।

