अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

जमीअत अहले हदीस हिंगणघाट द्वारा 27 अक्टूबर 2024 को एक दिवसीय इसालाहे उम्मत कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें हिंदुस्तान के मशहूर व मारूफ इस्लामिक स्कॉलर तशरीफ़ ला रहे हैं। मस्जिद के पेश इमाम हाफ़िज़ जैद उर रहमान फैजी ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 अक्टूबर 2024 को के. जी. एन. हाल बस स्टैंड रोड हिंगणघाट जिला वर्धा में एक दिवसीय इसालाहे उम्मत कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। जिस में हिंदुस्तान के कई मशहूर व मारूफ इस्लामिक स्कॉलर हिंगणघाट की सर ज़मीन पर तशरीफ़ ला रहे हैं।
मौलाना ने लोगों से अपील की है कि बिला तफरीक मसलक व मिल्लत ज़्यादा से ज़्यादा तादाद में पहुंच कर प्रोग्राम को कामयाब बनाएं। वहीं मौलाना ने यह भी बताया कि औरतों के लिए भी परदे के साथ बैठने का इंतेजाम किया गया है।

