मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर के थाना तिलहर क्षेत्र के अंतर्गत वरुण अर्जुन रोहिलखंड मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सेकंड ईयर के छात्र का शव खून से लथपथ मिलने से सनसनी फैल गई।
घटना की सूचना मिलती ही राजेश एसo पुलिस अधीक्षक और मनोज कुमार अवस्थी एसपी ग्रामीण सहित थाना तिलहर प्रभारी निरीक्षक ने घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया।
बताया जा रहा है की एमबीबीएस सेकंड ईयर का छात्र कुशाग गोरखपुर का रहने वाला है।
पुलिस ने छात्र के रूम को सील कर दिया गया और मृतक छात्र के छात्र दोस्तों से पूछताछ की ।
राजेश एस पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वरुण अर्जुन मेडिकल कॉलेज रोहिलखंड में छात्र के शव की सूचना प्राप्त हुई थी मेरे व अन्य अधिकारियों द्वारा घटना का निरीक्षण किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जांच की जा रही है छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

