वर्ल्ड सेरेब्रल पाल्सी डे पर फ्री फिजियोथेरेपी कैम्प हुआ आयोजन | New India TimesOplus_131072

मुकेश कुमार रावत, गोरखपुर (यूपी), NIT:

गोरखपुर में वर्ल्ड सेरेब्रल पाल्सी डे के अवसर पर रूद्रांश फिजियोथेरेपी एंड चाइल्ड डेवेलपमेंट सेंटर खजांन्ची चौक पर सेरेब्रल पाल्सी व अन्य शारिरिक मानशिक समस्याओं से ग्रसित 28 बच्चों का नि:शुल्क फिजियोथेरेपी, स्पीच थेरेपी, बिहेवियर थेरेपी डा. त्रयम्बक पाण्डेय सीनियर फिजियो एवं उनके टीम के द्वारा किया गया।

इस फ्री कैम्प का उद्घाघाटन समाज सेवी श्री शिवा नंद शुक्ला द्वारा फीता काट कर किया गया। सेंटर के संचालक डाॅ. त्रयम्बक पाण्डेय ने कहा की बच्चों के सेरेब्रल पाल्सी में फिजियोथेरेपी वरदान साबित हो रहा है। इस मौके पर डाॅ. अंजली पाण्डेय, डा.आदर्श गुप्ता, श्री राकेश सिंह श्रीनेत वरिष्ठ संपादक ग्राम स्वराज, दीपाली सिंह, शशीप्रभा त्रिपाठी, कल्पना गुप्ता व अन्य स्टाफ़ उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article