जिलाधिकारी ने स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, 17 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम | New India TimesOplus_131072

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

जिलाधिकारी ने स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, 17 अगस्त से 2 अक्टूबर तक चलेगा स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम | New India Times

जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कलेक्ट्रेट परिसर से स्वच्छता ही सेवा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की पोषण जागरूकता रैली को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

जागरूकता रैली में विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने हाथों में स्वाच्छता संबधित स्लोगन लिखे हुए बैनर पोस्टर लेकर प्रतिभाग किया।
जिलाधिकारी ने बताया कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता ही सेवा (स्वभाव स्वच्छता-संस्कार स्वच्छता) की थीम पर इस पखवाड़े के माध्यम से स्वच्छता के लिए आम नागरिकों, समुदायों, स्वैच्छिक संगठनों की सहभागिता से साफ-सफाई करायी जाएगी।

जन-जागरूकता, स्वच्छता शपथ, स्वच्छता से संबंधित प्रतियोगिताएं इत्यादि विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगो को जागरूक किया जाएगा।

जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अपील की है कि स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें एवं अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर अभियान को सफल बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएं।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 अपराजिता सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन संजय कुमार पाण्डेय जिला पंचायती राज अधिकारी घनश्याम सागर, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दिव्या गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article