माननीय राष्ट्रपति महोदय के उज्जैन आगमन को दृष्टिगत रखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था हेतु चलाया गया सघन चेकिंग अभियान | New India Times

गुलशन परूथी, उज्जैन (मप्र), NIT:

माननीय राष्ट्रपति महोदय के उज्जैन आगमन को दृष्टिगत रखते हुए शहर में सुरक्षा व्यवस्था हेतु चलाया गया सघन चेकिंग अभियान | New India Times

पुलिस अधीक्षक उज्जैन के निर्देश पर माननीय राष्ट्रपति महोदय के प्रस्तावित आगमन को दृष्टिगत रखते हुये शहर में सुरक्षा व्यवस्था हेतु होटल, लॉज, ढाबा, धर्मशाला, सराय, डेरे, रेैन बसेरा आदि जैसे स्थानों की चेकिंग की गई। जिसमें यात्रियों/ आगंतुकों की जानकारी रजिस्टरों में चेक की गई व सख्ती से संदिग्ध वस्तुओं की चेकिंग की जाकर  सीसीटीवी कैमरों को 24×7 चालू रखने, बिना आईडी कार्ड किसी भी आगंतुक को नहीं रुकने देने व किसी भी संदिग्ध व्यक्ति/वाहन/वस्तु/व्यक्ति की सूचना मिलने पर डायल 100, पुलिस कंट्रोल रूम 7049119202 या नज़दीकी थाना को सूचित करने की समझ दी गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article