ऑल इंडिया मुस्लिम तेली कांफ्रेंस में रियाज़ फ़ारुक़ खोकर को प्रदेश उपाध्यक्ष की दि गई ज़िम्मेदारी | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ऑल इंडिया मुस्लिम तेली कांफ्रेंस में रियाज़ फ़ारुक़ खोकर को प्रदेश उपाध्यक्ष की दि गई ज़िम्मेदारी | New India Times

मुस्लिम तेली समाज की पंजीकृत संस्था ऑल इंडिया मुस्लिम तेली कांफ्रेंस के द्वारा “आप” पार्टी की बुरहानपुर ज़िला ईकाई के अध्यक्ष, सामाजिक कार्यकर्ता रियाज़ फारुक खोकर को मध्य प्रदेश में उपाध्यक्ष बनाया गया है।

इस नियुक्ति पर रियाज़ फारुक खोकर ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष सफी देहलवी एवं मध्य प्रदेश की प्रदेश कमेटी का आभार व्यक्त करता हूं। आने वाले समय में मुस्लिम तेली समाज की शिक्षा, स्वास्थ्य पर सतत् कार्य करूंगा। समाज तभी मजबूत होता है जब समाज का हर व्यक्ति कंधे से कंधा मिलकर साथ चले। बिना एकता के कोई भी समाज सफलता के आयाम तक नहीं पहुंच सकता। इसलिए में पूरे समाज को एकजुट करने की ईमानदार कोशिश करूंगा कि हम एक जुट होकर अन्य समाजों के लिए उदाहरण पेश करें।

समाज जन में सर्वश्री अकरम खोकर, मुश्ताक खोकर, उस्मान खोकर, अशफाक खोकर,हाजी इदरीश खोकर, रफीक खोकर, जमील चौहान, राजू चौहान, इकबाल बांठिया, सराज तिगाला, फारुक खोकर, बंटू पंवार इकबाल निरबान, खलील खोकर, अरबाज खोकर आदि ने हर्ष व्यक्त कर रियाज़ फारुक खोकर बधाई दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article