बैकुंठ धाम अनाथ व वृद्ध आश्रम में हुआ कावड़ शिविर का हुआ शुभारम्भ | New India Times

विवेक जैन, बागपत (यूपी), NIT:

बैकुंठ धाम अनाथ व वृद्ध आश्रम में हुआ कावड़ शिविर का हुआ शुभारम्भ | New India Times

जनपद बागपत के गौरीपुर जवाहरनगर गांव में गौरीपुर पुल के निकट स्थित बैकुंठ धाम अनाथ व वृद्ध आश्रम में कावड़ शिविर का शुभारम्भ हो गया। शिविर के संचालक अर्जुन प्रधान निवाड़ा और योगेश चौहान बागपत ने बताया कि शिविर में कावड़ियों के रहने, खाने, चिकित्सा आदि की पर्याप्त व्यवस्था की गयी है। बैकुंठ धाम अनाथ व वृद्ध आश्रम के संचालक सतीश कुमार ने कहा कि कावड़ियों को आश्रम में किसी प्रकार की परेशानी नही आने दी जाएगी। शिविर में चिकित्सा सेवा प्रदान कर रहे डॉक्टर राजीव खत्री बाकनेर हरियाणा ने कहा कि वे अब तक अनेकों भोलो का इलाज कर चुके है, भोलो की सेवा करना उनको बहुत अच्छा लगता है। राजपाल सिंह गौरीपुर ने बताया कि समाज के लोग कावड़ शिविर में सेवा प्रदान कर रहे है। गौरीपुर के सतपाल प्रधान, प्रियदेव स्वतंत्र नगर सहित अनेकों लोग कावड़ शिविर में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article