बुरहानपुर के शाहपुर में होगा आर्ट ऑफ लिविंग का साप्ताहिक सत्संग | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर के शाहपुर में होगा आर्ट ऑफ लिविंग का साप्ताहिक सत्संग | New India Times

आध्यात्मिक संस्था आर्ट ऑफ लिविंग का श्रावण मास का पहला सत्संग आज गुरुवार 25 जुलाई 2024 को रात्रि 9:00 बजे बुरहानपुर के शाहपुर में संस्था के प्रशिक्षक सतीश चौधरी के बड़ा बाज़ार स्थित निवास स्थान पर होगा। संस्था के केंद्र प्रमुख और वरिष्ठ प्रशिक्षक एडवोकेट संतोष देवताले एवं प्रवीन चोपड़े ने बताया कि शाहपुर में आयोजित इस श्रावण मास के विशेष सत्संग में व्यक्ति विकास केंद्र बुरहानपुर के साधक एवं वरिष्ठ सीए भरत बी श्रॉफ, भरत रावल,विजय दुंबानी, राजेंद्र पवार, दीपाली पंडित, राजरानी मेहता, अश्वीनी मेहता,दीपक अदमने, ईश्वरीय आराधना और गुरु भक्ति पर आधारित मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देंगे।

इस अवसर पर प्रशिक्षिका स्नेहा मुंगी द्वारा बुरहानपुर  तथा शाहपुर के साधकों को आगामी माह में आयोजित होने वाले श्रावण मास की रूद्र पूजा और वालंटियर ट्रेनिंग प्रोग्राम की जानकारी दी जाएगी। प्रशिक्षक रविंद्र पंडित ने बताया कि सत्संग में साधकों को गुरु वाणी में ध्यान क्रिया भी कराई जाएगी। संस्था से जुड़े प्रशांत चोपडे निकेश सिंह दीक्षित, गोपाल जटाले, रवि दुटटे ने समस्त संस्था सदस्यों और शाहपुर शाखा से जुड़े हुए सभी साधकों से सत्संग में उपस्थित का आग्रह किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article