पशु चिकित्सा टीकाकरण के सत प्रतिशत लक्ष्य में बुरहानपुर बना मध्य प्रदेश का पहला ज़िला | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पशु चिकित्सा टीकाकरण के सत प्रतिशत लक्ष्य में बुरहानपुर बना मध्य प्रदेश का पहला ज़िला | New India Times

उप संचालक पशु चिकित्सा सेवायें डॉ.हीरासिंह भंवर ने जानकारी देते हुए बताया कि, राष्ट्रीय पशुरोग नियंत्रण कार्यक्रम (एन.ए.डी.सी.पी.) अंतर्गत शासन द्वारा ज़िले को 1,72,800 एफ.एम.डी. टीकाकरण करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ था। निर्देशों के परिपालन में बुरहानपुर कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल के मार्गदर्शन में पशु पालन विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा सक्रियता एवं गंभीरता के साथ कार्य संपादित किया गया। जिसके परिणामस्वरूप जिले में विभाग द्वारा 1,77,562 टीकाकरण कार्य करते हुए ऑनलाइन एन्ट्री कर शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य पूर्ण कर लिया है। अब बुरहानपुर ज़िला शत-प्रतिशत टीकाकरण करने वाला प्रदेश में प्रथम ज़िला बन गया है। उपसंचालक डॉ. भंवर ने जिले के पशुपालकों से अनुरोध किया है कि, यदि किसी पशुपालक का पशु एफ.एम.डी टीकाकरण से वंचित रह गया है तो, वह मो.न. 97535-99366 पर संपर्क कर सकतें हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article