मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर कलेक्टर एवं डीएम सुश्री भव्या मित्तल की अध्यक्षता में बुधवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधोसंरचना कार्यों, निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। कलेक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से निर्माण कार्यों की बारी-बारी से जानकारी प्राप्त की।
कलेक्टर ने ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, लोक निर्माण विभाग सहित अन्य निर्माण कार्यों से संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि, अपने-अपने प्रगतिरत् कार्यों में गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए शीघ्रता से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करें। निर्माण कार्यों की सतत् रूप से मॉनीटरिंग की जाये।
बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्रीमति सृष्टि जयंत देशमुख, महिला एवं बाल विकास विभाग, एनएचएआई, लोक निर्माण विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, पीएमजीएसवाय विभाग, जल संसाधन विभाग, म.प्र.गृह निर्माण मण्डल, लो.नि.वि.पी.आई.यू., जिला योजना विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग, जनजातीय कार्य विभाग, म.प्र.सड़क विकास प्राधिकरण, सेतु निगम व नगरीय निकाय सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
