जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

अवैध रूप से मादक पदार्थ का परिवाहन तथा बेचने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करने हेतु श्रीमान पुलिस उपायुक्त महोदय जोन -03 श्रीमान रियाज इकबाल एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त होदय जोन-03 श्रीमती शालिनी दीक्षित महोदय द्वारा निर्देशित किया था जिसके तारतम्य में दिनाक 08/06/24 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की CNG आटो क्रमाक MP04-RB-7488 में एक व्यक्ति अवैध शराब रखे लालघाटी से VIP गेस्ट हाउस भुत बंगला के पास वाली छिपकर मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु रवाना किया गया जहाँ टीम द्वारा छिपकर मुखबिर सूचना की तस्दीक की गई जहाँ पर सूचना के अनुसार CNG आटो क्रमाक MP04-RB-7488 में एक व्यक्ति अवैध शराब रखे आते दिखा जिसे पुलिस टीम की मदद से घेरकर पकडा आटो चेक करने पर आटो के अंदर पायदान के पास तथा सीट पर खाकी कलर के देशी मदिरा प्लेन के 13 कार्टून जो भुरे कलर के परदे से ढके रखे थे जिसमें कुल शराब 117 लीटर, कुल कीमती 42250 रूपये है आरोपी से शराब के सम्बंध में पुछा जिन्होंने शराब बेचने के लिये ले जाना बताया। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्र.367/2024 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया। आरोपी से शराब कहां से लेकर आया एवं कहा लेकर जा रहा था इस सबंध में पूछताछ की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपी:- नीलेश अहिरवार पिता गिरीश अहिरवार उम्र 30 साल निवासी सुमित्रा अहिरवार का मकान छोला मंदिर के पास यादव शादी हाल के पास छोला मंदिर भोपाल।
जप्त मसरूकाः- 1. देशी मदिरा प्लेन के 13 कार्टून कुल शराब (117 लीटर) (किमती 42250/-रू)
2. सवारी CNG आटो क्रमांक MP04-RB-7488 कीमती 2,50,000/-रूपये
सराहनीय भूमिका:- थाना प्रभारी-निरीक्षक बिजेन्द्र मर्सकोले उनि.बाना सिंह पवार, उनि.रमेश शर्मा , सउनि विपता राय, प्रआर 997 विनोद सिसोदिया, प्रआर 258 लालचंद, प्रआर हेमन्त पाटनकर, प्रआऱ 1539 सतीष यादव, प्रआऱ शिवप्रसाद पाण्डेय, आऱ अलीशान खान, आऱ कमल किशोर, आर. 4004 संजय मोर्य, आऱ आरक्षक 3255 संतोष कुमार,आर 1602 रवि चौबे, प्रआर 3350 रविन्द्र, आर 3540 प्रवीण पाण्डेय, मआऱ वंदना, मआऱ नितेश्वरी।
