रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी, ब्यूरो चीफ, झाबुआ (मप्र), NIT:

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा मीना के निर्देशानुसार एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत एवं (जिला स्वीप नोडल) जितेन्द्रसिंह चौहान के मार्ग दर्शन में जनपद पंचायत मेघनगर के सभा कक्ष में दिव्यांगजन एवं बुजुर्ग, मतदाताओं के लिए चुनाव चर्चा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जिसमें दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाताओं का स्वागत किया गया। मतदान प्रतिशत बढ़ाने हेतु जागरूक किया गया तथा उपस्थित मतदाताओं को तहसीलदार मेघनगर श्री विजेन्द्र कटारे द्वारा शपथ दिलवाई गई।
मेघनगर विकासखंड की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं साहीका मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए घर- घर दस्तक देकर पीले चावल डाल अधिक से अधिक मतदान करने के लिए निमंत्रण दे रही है
मेघनगर जनपद पंचायत के सभाकक्षा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य नगर परिषद अधिकारी राहुलसिह वर्मा, बी. आर. सी.श्री महेश सौलंकी, खण्ड पंचायत अधिकारी महेन्द्र भाबर, एम.आर.सी.राजू कटारा, सी.डी.पी.ओ. श्रीमती प्रियंका गमार, बी. सी. एस.बी.एम. श्रीमती रजनी डामोर, ए. डी.ई.ओ. कुमारी युक्ता शर्मा, लेखापाल सज्जनसिह कंठालिया, हरीलाल झाड, जन अभियान परिषद डॉ.रीना मिश्रा, नगर परिषद से श्रीमती लीला डामोर, जिला स्वीप आईकॉन दिव्यांग कमलेश राठौर, मनोज वसुनिया, राजेन्द्र श्रीवास्तव आगनवाडी कार्यकता सायरा बानो, ममता भूरिया, बसंती प्रजापत, माया परमार.रिना हटीला, सपना सोलंकी, सुनीता निनामा, रेखा भूरिया, सुनीता वसुनिया, अनिता बारीया, लक्ष्मी पांचाल, आदी सामाजिक कार्यकर्ता एवं दिव्यांग एवं बुजुर्ग मतदाता एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
