जनपद पंचायत तिरला का स्वीप प्लान अंतर्गत नवाचार | New India Times

पंकज शर्मा, ब्यूरो चीफ, धार (म.प्र.), NIT:

जनपद पंचायत तिरला का स्वीप प्लान अंतर्गत नवाचार | New India Times

जनपद पंचायत तिरला की ग्राम पंचायत जुनापानी में आयोजित भगोरिया पर्व में लोक सभा निर्वाचन 2024 स्वीप प्लान अंतर्गत कलेक्टर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवम अनुविभागीय अधिकारी धार के मार्गदर्शन में जनपद पंचायत तिरला की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री जिम्मी बाहेती द्वारा कई तरह की गतिविधियां आयोजित की गई। भगोरिया पर्व में लगभग 130 के लगभग मांदलो पर प्रचार हेतु स्लोगन लगाने के साथ-साथ सेल्फी पॉइंट बनाया गया जहां ग्रामीणों द्वारा उत्साह के साथ सेल्फी ली गई। मांदल दल द्वारा हाथों में तख़्तिया लेकर अधिक से अधिक मतदान करने हेतु सभी को प्रेरित किया गया।

जनपद पंचायत तिरला का स्वीप प्लान अंतर्गत नवाचार | New India Times

जनपद पंचायत तिरला द्वारा किए गए नवाचार से ग्रामीणों में मतदान के प्रति उत्साह देखा गया। मुख्य कार्य पालन अधिकारी के साथ जनपद पंचायत तिरला के अन्य अधिकारियों एवम कर्मचारियों द्वारा भी सभी को मतदान करने हेतु जागरूक किया गया। इसके साथ ही तिरला ग्राम पंचायत में मतदान के प्रति जागरूकता हेतु बाइक रैली का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायत तिरला के संपूर्ण क्षेत्र में मतदान के प्रति जागरूकता संबंधित बैनर, पोस्टर के साथ मतदाता को जागरूक किया गया एवं अधिक से अधिक मतदान करने हेतु अपील की गई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article