बुरहानपुर के सुभाष हाईस्कूल का सीएम राइज स्कूल के लिए हुआ चयन: विधायक अर्चना चिटनिस दीदी | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर के सुभाष हाईस्कूल का सीएम राइज स्कूल के लिए हुआ चयन: विधायक अर्चना चिटनिस दीदी | New India Times

प्रायवेट स्कूलों की तर्ज़ पर सरकारी स्कूलों का संचालन किए जाने के लिए सीएम राइज योजना के तहत बुरहानपुर नगर के सुभाष हाईस्कूल का चयन किया गया है। स्कूल की शुरूआत नए शैक्षणिक सत्र 2024-25 से होगी। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने कहा कि मध्यप्रदेश में सरकारी स्कूलों में सर्व-सुविधायुक्त वातावरण के साथ विद्यार्थियों को रोचक एवं आनंददायक शिक्षा देने के लिए सीएम राइज स्कूल की स्थापना की गई है। इन स्कूलों में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए डिजिटल कक्षा, पूर्ण रूप से सुसज्जित प्रयोगशाला एवं पुस्तकालय, कला, नृत्य, संगीत एवं योग शिक्षण की व्यवस्था भी की गई है।

स्कूल में यह रहेंगी व्यवस्था

सीएम राइज स्कूल में निजी स्कूलों से बेहतर सुविधाएं देने का प्रावधान है। सर्वसुविधायुक्त अधोसंरचना, पर्याप्त एवं दक्ष शिक्षक, बेहतर विद्यालय नेतृत्व, अभिभावकों की सहभागिता, छात्रों को कौशल में दक्ष करने के लिए स्मार्ट कक्षाएं, सभी प्रकार की प्रयोगशालाएं, कला, संगीत, इनडोर-आउटडोर खेलकूद व्यवस्था, परिवहन सुविधा, केजी, नर्सरी की शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा और नैतिक एवं योग शिक्षा दी जाएगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article