जमशेद आलम, ब्यूरो चीफ, भोपाल (मप्र), NIT:

सीहोर जिला निवासी रेखा रैकवार फरियादी से नौकरी दिलाने के नाम पर 18 लख रुपए की ठगी करने वाले आरोपी सुकांतो दास चक्रवर्ती को दिल्ली से प्रोटेक्शन पर पुलिस भोपाल लेकर आई है। आरोपी को हथकड़ियों में कैद कर कोहेफिजा थाने में बंदी बनाया गया है। पूरा विवरण आना अभी बाकी है। जोन -3 के वरिष्ठ आला अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी बृजेंद्र मर्सकोले के मार्गदर्शन में सब इंस्पेक्टर रमेश शर्मा विवेचना कर रहे हैं। इस मामले में पुलिस और भी कई खुलासे कर सकती है।
