मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

लोकसभा आम निर्वाचन-2024 के मद्देनज़र बुरहानपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री भव्या मित्तल की अध्यक्षता में सोमवार को संपन्न हुई बैठक में समस्त नोडल अधिकारियों एवं सहायक नोडल अधिकारियों को कार्य दायित्व सौंपे गए। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री भव्या मित्तल ने निर्देश दिए कि लोकसभा निर्वाचन के दौरान अधिकारियों व कर्मचारियों को कार्य-दायित्व सौंपे जाने हेतु सभी आदेश-निर्देश समय से जारी किए जाऐं। सभी अधिकारीगण अपनी-अपनी तैयारियां पूर्व से ही सुनिश्चित कर लेवें। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत निर्धारित कैलेण्डर अनुसार गतिविधियां व कार्यक्रम आयोजित किये जाऐं। निर्वाचन कार्य में संलग्न समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाना सुनिश्चित करें।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री मित्तल ने निर्देश दिए कि, निर्वाचन सामग्री व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था, कम्प्यूनिकेशन प्लान इत्यादि अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की तैयारियां सुनिश्चित रहे। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमति सृष्टि जयंत देशमुख, अपर कलेक्टर श्री शंकरलाल सिंगाडे़, अपर कलेक्टर श्री वीरसिंह चौहान, संयुक्त कलेक्टर श्री अशोक कुमार जाधव, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बुरहानपुर श्रीमति पल्लवी पुराणिक, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नेपानगर श्री अजमेर सिंह गौड़ सहित समस्त नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारीगण उपस्थित रहे।

