जायन्ट्स फेडरेशन अध्यक्ष नरेन्द्र मंगल ने यूनिट 2 डायरेक्टर महेंद्र जैन एवं फेडरेशन ऑफिसर डॉ फौजिया सोडावाला को दिलाई शपथ | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

जायन्ट्स फेडरेशन अध्यक्ष नरेन्द्र मंगल ने यूनिट 2 डायरेक्टर महेंद्र जैन एवं फेडरेशन ऑफिसर डॉ फौजिया सोडावाला को दिलाई शपथ | New India Times

भारतीय मूल की एकमात्र मानव सेवी अंतर्राष्ट्रीय संस्था जायन्ट्स वेलफेयर फाउंडेशन मुंबई, जायंट्स फेडरेशन 7 म.प्र. के स्पेशल कमिटी सदस्य विनोद गुप्ता एवं जायंट्स फेडरेशन 7 अध्यक्ष नरेन्द्र मंगल डबरा म.प्र. के बुरहानपुर आगमन पर जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर द्वारा सादगी पूर्ण समारोह के अंतर्गत शपथ ग्रहण व बैठक का आयोजन जायंट्स फेडरेशन ऑफिसर म.प्र के निवास स्थान पर किया गया। जिस में जायंट्स फेडरेशन अध्यक्ष नरेन्द्र मंगल ने जायंट्स फेडरेशन 7 के यूनिट 2 डायरेक्टर महेंद्र जैन एवं फेडरेशन ऑफिसर डॉ फौज़िया सोडावाला को शपथ दिलाई। संबोधित करते हुए नरेद्र मंगल (डबरा एमपी) ने कहा की जायंट्स ही एक मात्र एसी संस्था है जो भारतीय मूल की संस्था होकर विदेशों तक अपने कार्यक्रमों के माध्यम से परचम लहराकर कई देशों में शाखाऐं खोली है और इस हेतु पूरे जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के समस्त सम्मानीय सदस्यगण बधाई के पात्र है।

जायन्ट्स फेडरेशन अध्यक्ष नरेन्द्र मंगल ने यूनिट 2 डायरेक्टर महेंद्र जैन एवं फेडरेशन ऑफिसर डॉ फौजिया सोडावाला को दिलाई शपथ | New India Times
विज्ञापन

आपने उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं जायंट्स सदस्यों को जायंट्स के नियमो व क्रियाकलापों के बारे में बतलाकर यह कहा कि आपको किस  प्रकार से कार्यों को क्रियान्वित करना है, विस्तार पूर्वक बताया। इस अवसर पर फेडरेशन अध्यक्ष द्वारा यूनिट 2 डायरेक्टर महेंद्र जैन एवं  फेडरेशन आफिसर म.प्र. डॉ फौजिया सोडावाला को फेडरेशन के बेच प्रदान किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्पेशल कमिटी मेम्बर विनोद गुप्ता ने कहा की जायंट्स ग्रुप ऑफ़ बुरहानपुर के द्वारा जनहित के जो कार्यक्रम आयोजित कर, जन जन को लाभान्वित करने का जो कार्य कर रही जायंट्स वेलफेयर फाउंडेशन के लिए गर्व की बात है।

महेंद्र जैन ने कहा की जायंट्स के इतिहास में बुरहानपुर का नाम इसलिए दर्ज है की बुरहानपुर जायंट्स ग्रुप सेवा व जागरूकता के कार्यों को कर जनमानस को लाभान्वित करना ही जायंट्स के उदेश्यों को पूर्ण करने में सफल रहा है। इस सादगी पूर्ण शपथ ग्रहण समारोह व् मीटिंग के अवसर पर सम्मानीय सदस्य व् पदाधिकारी डॉ हर्ष वर्मा, सुनील सलूजा, हरिओम अग्रवाल, मेहुल जयराज जैन, डॉ कल्पना पाटीदार, सैयदा सुमेरा अली, डॉ अशोक गुप्ता, अतुल पाटीदार उपस्थित थे। अंत में आभार जायंट्स प्रशासन संचालक मंगला दुबे ने माना।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article