मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान में एसओजी, थाना तिलहर पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी, डकैती की योजना बनाते 7 लोगों को किया गिरफ्तार।

रितेंद्र प्रताप सिंह एसओजी प्रभारी, उप निरीक्षक राजा राम सिंह,एसओजी, उप निरीक्षक धनश्याम बहादुर थाना तिलहर, उप निरीक्षक सुकेंद्रपाल सिंह थाना तिलहर की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रिंग रोड अजीजगंज तिराहा के पास झाड़ियों में छुपकर डकैती, लूट की योजना बनाता रहे राजू उर्फ महबूब जिला बरेली, शमशाद खां थाना बीसलपुर जिला पीलीभीत, आसिफ जिला बरेली, जाबिर खां जिला बरेली, अख्तर हुसैन जिला बरेली, सादाब जिला बरेली, मोo राशिद जिला बरेली को मुठभेड़ में किया गिरफ्तार, पुलिस ने दो अवैध तमंचे, कारतूस, खोका चाकू, एक सव्वल लोहा, टार्च, रस्सी 7 मोबाइल, दो चार पहिया वाहन, एक भैंस आदि बरामद कर भेजा जेल।

