विकसित भारत संकल्प यात्रा 2.0 के तहत पहले दिन आज वार्डों में शिविर का हुआ अयोजन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

विकसित भारत संकल्प यात्रा 2.0 के तहत पहले दिन आज वार्डों में शिविर का हुआ अयोजन | New India Times

विकसित भारत संकल्प यात्रा 2.0 के तहत आज शुक्रवार को नगर निगम द्वारा शहरी क्षेत्र में गौशाला प्रतापपुरा में तथा तिलक हॉल में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सर्वप्रथम मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से विकसित भारत संकल्प यात्रा की शुरूआत की गई है। योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की कड़ी में शहर क्षेत्र वार्ड 1 से 11  तक वार्ड में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत शिविर का आयोजन किया गया।
प्रधानमंत्री की योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को जोड़े जिससे लोगों को तत्काल फायदा मिल सके। हम इन योजनाओं को प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने का काम करेंगे। विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर  विकसित भारत संकल्प यात्रा का आगाज़ हुआ है। यहां प्रधानमंत्री के संकल्प की शपथ दिलाई गई। अब हमें भी संकल्प लेकर इन योजनाओं से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ना है। सर्वप्रथम नगर निगम द्वारा वार्ड क्रमांक 01 से लेकर वार्ड क्रमांक 5 तक के वार्डो का भारत संकल्प शिविर का आयोजन प्रतापपुरा गौशाला में किया गया। दोपहर पश्चात नगर निगम द्वारा शिविर का आयोजन तिलक हॉल में आयोजित किया गया। वार्डो में हितग्राहियों द्वारा पीएम स्ट्रीट वेंडर, पीएम स्वनिधि,प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वरोजगार कार्यक्रम, पेंशन के काउंटर बनाए गए थे, जिस में भारी संख्या में हितग्राहियों द्वारा योजनाओं का लाभ लिया गया और पंजीयन किया गया। इस शुभारम्भ अवसर पर पार्षद संजू राजा खत्री गणमान्य नागरिक और नगर निगम सहायक आयुक्त श्री वैभव देशमुख,सहायक आयुक्त श्रीमत ज्योति सुनारिया, श्री अशोक पाटील, कार्यालय अधीक्षक संदीप तिवारी, अमित प्रकाश,गोपाल महाजन सहायक यंत्री व निगम के आधिकारी कर्मचारी वार्डों के जनप्रतिनिधि आदि मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article