मो. मुजम्मिल, जुन्नारदेव/छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

नगर के विजय स्तंभ में महिला कल्याण समिति जुन्नारदेव के द्वारा सौभाग्यवती अभियान नारी सम्मान का आयोजन किया गया। जिसमें महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिलाओं को जागरूक किया गया। महिला वक्ताओं ने अपने अपने विचार व्यक्त किये जिनमें कहा गया कि आज शिक्षा का व्यापक विस्तार हो चुका है महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं देश में महिला राष्ट्रपति है महिला प्रधानमंत्री भी रह चुकी है।महिलाएं हर क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही हैं। महिलाओं को उसके पति मृत्यु हो जाने पर बार बार विधवा कह कर उसे उसका पति नहीं होने का एहसास नहीं कराना चाहिए। एक विधवा महिला अपने पति के बगैर बड़ी मुश्किल से जिंदगी में आगे बढ़ती है अपने परिवार के भरण पोषण के लिए संघर्ष करती। ऐसे में उसे विधवा होने का एहसास करा कर उसके आगे बढ़ने की इच्छाशक्ति पर प्रहार जैसा है। इस कार्यक्रम में छिंदवाड़ा से एडवोकेट स्मिता गंगराड़े द्वारा सभी महिलाओं के सम्मान स्वरूप हल्दी, कुम कुम का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।

महिलाएं हर क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही हैं। महिलाओं को उसके पति मृत्यु हो जाने पर बार बार विधवा कह कर उसे उसका पति नहीं होने का एहसास नहीं कराना चाहिए। एक विधवा महिला अपने पति के बगैर बड़ी मुश्किल से जिंदगी में आगे बढ़ती है अपने परिवार के भरण पोषण के लिए संघर्ष करती। ऐसे में उसे विधवा होने का एहसास करा कर उसके आगे बढ़ने की इच्छाशक्ति पर प्रहार जैसा है। इस कार्यक्रम में छिंदवाड़ा से एडवोकेट स्मिता गंगराड़े द्वारा सभी महिलाओं के सम्मान स्वरूप हल्दी, कुम कुम का कार्यक्रम किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रहीं।
