सिंहस्थ कुंभ 2015-2016 के अलावा केन्द्र और राज्य सरकार से विकास के लिए मिला करोड़ों का फंड फिर भी त्र्यंबक नगरी में नहीं हो सका कोई सुधार | New India Times

नरेन्द्र कुमार, ब्यूरो चीफ़, जलगांव (महाराष्ट्र), NIT:

सिंहस्थ कुंभ 2015-2016 के अलावा केन्द्र और राज्य सरकार से विकास के लिए मिला करोड़ों का फंड फिर भी त्र्यंबक नगरी में नहीं हो सका कोई सुधार | New India Times

किसी तीर्थ स्थल को सरकारी दफ्तर में तीर्थ क्षेत्र का दर्जा प्राप्त होने के बाद बुनियादी ढांचे के विकास के लिए केन्द्र सरकार और राज्य सरकार के तमाम मंत्रालयों से विभिन्न योजनाओं के तहत भरपुर फंड दिया जाता है। भारत में जहां जहां सिंहस्थ कुंभ मेले लगते हैं उनके प्रबंधन के लिए केन्द्र सरकार सांस्कृतिक मंत्रालय की ओर से संस्कृति के संवर्धन तथा संरक्षण के नाम पर सरकारी खजाने से हजारों करोड़ रुपया देती है। हमने अपनी पिछली रिपोर्ट में आपको सिंहस्थ कुंभ भूमी नासिक-त्र्यंबकेश्वर में 2015-2016 में कुंभ के दौरान प्रशासन द्वारा कराए गए बोगस, घटिया गुणवत्ता वाले कामों के बारे में जानकारी दी थी।

सिंहस्थ कुंभ 2015-2016 के अलावा केन्द्र और राज्य सरकार से विकास के लिए मिला करोड़ों का फंड फिर भी त्र्यंबक नगरी में नहीं हो सका कोई सुधार | New India Times

30 हजार आबादी वाली त्र्यंबक नगरी में बीते कई दशकों में कुंभ के अलावा सरकारी खजाने से अपार धन खर्च किया गया है। खबर में प्रकाशित कोनशिलाओ के फोटोज को आप जूम कर के पढ़ सकते हैं। विकास से संबंधित जितने भी काम हुए हैं सारे के सारे कामों के ठेकों को नेताओं ने अपने कार्यकर्ताओं को देकर कमीशन का गोबर लूटा है। इस संगठित लूट के आलीशान निशान नासिक के बाहर बंगलों, रो हाउसेस, फार्म हाउसेस, फलाना ठिमका नाम से बने सामाजिक भवन, पांच पांच मंजिला अपार्टमेंट्स की शक्ल में देखे जा सकते है।

सिंहस्थ कुंभ 2015-2016 के अलावा केन्द्र और राज्य सरकार से विकास के लिए मिला करोड़ों का फंड फिर भी त्र्यंबक नगरी में नहीं हो सका कोई सुधार | New India Times

कुंभ के आशीर्वाद और प्रसाद से नासिक के एक ख़ास इलाके को बीते एक दशक में स्मार्ट सिटी की तरह खड़ा किया गया है। तूलना में नासिक के नेमानी बस स्टैंड, अंबड, सातपुर, आडगाव नाका परीसर, सरकारी दफ्तरों की दर्जनों जर्जर इमारतें जस की तस है।

सिंहस्थ कुंभ 2015-2016 के अलावा केन्द्र और राज्य सरकार से विकास के लिए मिला करोड़ों का फंड फिर भी त्र्यंबक नगरी में नहीं हो सका कोई सुधार | New India Times

सुप्रीम कोर्ट राजनीतिक दलों को मिलने वाले बेनामी चंदे के बॉन्ड को असंवैधानिक करार दे कर “जेम्स” बांड का घोटाला जनता के सामने ला सकती है तो टीम विश्वगुरु के नेताओं द्वारा कुंभ के फंड में किया गया कांड बाहर क्यों? नहीं आ सकता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article