यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाते हुए रेलवे पुलिस ने दो युवकों को रंगे हाथों चोरी करते हुए पकड़ा जिनके कब्जे से पुलिस ने 30 किलो लोहे और तांबे के मोटर पार्ट्स को जब्त किया। चोरी के मामले में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पुलिस उनके साथियों के बारे में पूछताछ कर रही है आरपीएफ थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि देर रात को आरपीएफ की टीम रेलवे लाइन के साथ रेलवे यार्ड की ओर गश्त कर रही थी। रेलवे यार्ड में पुलिस को दो युवक संदिग्ध दिखाई दिए। जिस पर पुलिस की टीम ने दोनों युवक को रोककर उनकी तलाशी ली गई। थाना प्रभारी ने बताया कि तलाशी में दोनों युवक के पास से रेलवे की मोटर और जनरेटर के लोहे और तांबे के पार्ट्स मिल गए जिनका वजन करीब 30 किलो था। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने रेलवे के सामान चुराने की बात कबूल कर ली। आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि दोनों युवक दीपक कश्यप और ओमप्रकाश रेलवे का सामान चोरी कर ले जा रहे थे। जिन्हें चोरी के सामान के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर उनके साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है।
