गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए देवरी नगरपालिका के फायर ब्रिगेड कर्मी सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह एवं सागर जिला कलेक्टर ने किया सम्मानित | New India Times

त्रिवेंद्र जाट, सागर (मप्र), NIT:

गणतंत्र दिवस पर उत्कृष्ट कार्य के लिए देवरी नगरपालिका के फायर ब्रिगेड कर्मी सम्मानित, कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह एवं सागर जिला कलेक्टर ने किया सम्मानित | New India Times

गणतंत्र दिवस के अवसर पर सागर जिला मुख्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एवं जिला कलेक्टर सागर द्वारा देवरी फायर ब्रिगेड कर्मियों को राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर गोपालपुरा में केमिकल टैंकर में लगी आग को सफलता से बुझाने एवं बड़ी दुर्घटना टालने के लिए सम्मानित किया गया एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

दर असल विगत दिनों देवरी गोपालपुरा के पास फोर लाइन सड़क पर एक केमिकल गैस टैंकर में भीषण आग लग गई थी। जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका थी। घटना की सूचना मिलने के बाद तत्काल पहुँची देवरी फायर ब्रिगेड टीम के कर्मचारियों द्वारा अपनी जान की परवाह न करते हुए आग बुझाई गई। जिससे बड़ी दुर्घटना होने से बचाया गया।

उनके इसी उत्कृष्ट कार्य को लेकर 26 जनवरी के अवसर पर सागर में आयोजित कार्यक्रम में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री श्री गोविंद राजपूत एवं जिला कलेक्टर दीपक आर्य द्वारा नगरपालिका देवरी फे फायर बिग्रेड कर्मी लक्ष्मी प्रजापति (बब्लू), जमील खान, कन्हैया पटेल एवं गोविंद राव सम्मानित किया गया एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। देवरी नगरपालिका अध्यक्ष नेहा अलकेश जैन ने नगरपालिका कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा एवं सम्मान के लिए बधाई दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article