कल से भोपाल में चलेंगी स्कूल एवं सिटी बसें सीटी/स्कूल बस के चलने में यदि किसी ने व्यवधान उत्पन्न किया तो होगी रासुका की कार्यवाही | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

कल से भोपाल में चलेंगी स्कूल एवं सिटी बसें सीटी/स्कूल बस के चलने में यदि किसी ने व्यवधान उत्पन्न किया तो होगी रासुका की कार्यवाही | New India Times

स्कूल बस संचालकों एवं सिटी बस संचालकों के साथ आयुक्त भोपाल संभाग डॉ. पवन शर्मा की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। बैठक में सिटी बस संचालकों एवं स्कूल बस संचालकों के साथ चर्चा कर संभाग आयुक्त डॉ. शर्मा ने निर्देश दिये कि कल से स्कूल एवं सिटी बसें चलाई जाये। इस बैठक में कलेक्टर श्री आशीष सिंह एवं पुलिस आयुक्त श्री हरिनारायण चारी मिश्रा भी उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री आशीष सिंह ने बैठक में ऑपरेटर्स से कहा कि आप निश्चिंत होकर बसें चलायें। प्रशासन एवं पुलिस का आपको संपूर्ण सहयोग रहेगा। उन्होंने कहा कि सीटी, स्कूल बस के चलने में यदि किसी ने व्यवधान उत्पन्न किया तो उस पर रासुका की कार्यवाही की जायेगी। साथ ही उन्होंने यह बात भी कहा कि निर्देश का पालन न करने पर संबंधित ऑपरेटर के विरुद्ध कार्यवाही की जायेगी एवं ड्राइवर का लाइसेंस निरस्त किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article