मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

शाहजहांपुर पुलिस ने चार शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरी की लग्ज़री गाड़ियों को खरीद कर उन गाड़ियों पर फर्जी नंबर प्लेट व फर्जी चेचिस नंबर लगाकर हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, झारखंड, दिल्ली आदि राज्यों में बेच देते थे। पुलिस से बचने के लिए गाड़ी पर प्रेस लिखे स्टीकर लगा देते थे और पुलिस चेकिंग के दौरान अपने आप को पत्रकार बात कर आसानी से निकल जाते थे।
अवनीश कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना मदनापुर उप निरीक्षक चंद्रशेखर, उप निरीक्षक उदयवीर सिंह आदि पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर वाहन चेकिंग के दौरान इकरार अहमद उर्फ आमिर उर्फ कुक्कू उर्फ नेता जनपद मैनपुरी, 2 आरिफ खान थाना ताजगंज जिला आगरा, 3, यूनुस अली थाना सीमापुरी शाहदरा दिल्ली, नदीम मुरादाबाद को गिरफ्तार किया है। थाना मदनापुर पुलिस ने दो लग्ज़री गाड़ी जिसमें एक काले रंग की फॉर्च्यूनर व दूसरी गाड़ी सफेद रंग की क्रेटा व तीन चेचिस, नंबर प्लेट बनाने की डाई, 5 आर, सी, बरामद।
सुधीर जायसवाल एसपी सिटी ने बताया कि थाना मदनापुर पुलिस ने इकरार आसिफ यूनुस नदीम को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से दो लग्ज़री गाड़ी जिसमें एक गाड़ी काले रंग की फॉर्च्यूनर व दूसरी गाड़ी सफेद रंग की क्रेटा जो कि दिल्ली से चोरी की गई है पूछताछ में इन्होंने बताया है कि यह लोग चोरी की गाड़ियां खरीद कर, उसमें इंचन नंबर, चेचिस नंबर और नंबर प्लेट बदल कर अन्य जिलों और अन्य राज्यों में बेच देते हैं, एक गाड़ी दिल्ली की है और दूसरी की जानकारी की जा रही है।
