वसई-विरार के युवा नेता अलीम शेख को मिली एनसीपी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय सचिव पद की जिम्मेदारी | New India Times

साबिर खान, वसई-विरार/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

वसई-विरार के युवा नेता अलीम शेख को मिली एनसीपी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय सचिव पद की जिम्मेदारी | New India Times

वसई-विरार के युवा नेता व समाजसेवी अलीम शेख को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) में एनसीपी अल्पसंख्यक विभाग का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। वह एक सक्रिय सदस्य के रूप में पिछले कई वर्षों से कार्य कर रहे थे।

वसई-विरार के युवा नेता अलीम शेख को मिली एनसीपी अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय सचिव पद की जिम्मेदारी | New India Times

अलीम शेख की पार्टी के प्रति निष्ठा एवं सामाजिक कार्यों को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें एक बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अल्पसंख्यक विभाग के पद पर नियुक्त किया है जिसका नियुक्ति पत्र उन्हें एनसीपी भवन दिल्ली में आयोजित एक पार्टी कार्यक्रम के दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष सांसद प्रफुल्ल पटेल द्वारा दिया गया है। श्री अलीम शेख ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जिस भरोसे से हमें यह जिम्मेदारी दी है हम उसे पूरी निष्ठा के साथ पूर्ण करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article