एक्सेल और टैली प्राइम पर कमांड आवश्यक: डॉ० प्रबोध गौर | New India Times

मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

एक्सेल और टैली प्राइम पर कमांड आवश्यक: डॉ० प्रबोध गौर | New India Times

एस०एस० कॉलेज के वाणिज्य विभाग में कंप्यूटर तथा टैली पर चल रही सात दिवसीय कार्यशाला के दूसरे दिन मुख्य अतिथि खंडेलवाल कॉलेज आफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी बरेली के वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष डॉ० प्रबोध गौर ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि कॉर्पोरेट जगत में कंप्यूटर दूसरा भगवान है। कंप्यूटर पर काम करने वाले को विशेष रूप से एक्सेल और टैली प्राइम पर कमांड कर लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पहले ई०आर०पी० 9 टैली पर काम हो रहा था, किंतु अब टैली का लेटेस्ट वर्जन टैली प्राइम आ गया है जो काफी एडवांस है और जिस पर काम करने के बेहतर विकल्प हैं।

इसी महाविद्यालय के डॉ० शिशिर गौरव ने कहा कि मानव संसाधन लेखांकन में भी कंप्यूटर का प्रयोग आरंभ हो गया है जिससे वेतन तथा बीमा संबंधी गणनाओं को करना सरल होता जा रहा है।

कर्मचारियों से संबंधित सभी अभिलेखों को कंप्यूटर सॉफ्टवेयर के माध्यम से डिजिटल रूप में बदला जा रहा है। सरकार का मानव संपदा पोर्टल इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। अतिथियों के उद्बोधन के पश्चात कार्यक्रम संयोजक बृज लाली ने कंप्यूटर लैब में टैली के अंतर्गत कंपनी का क्रिएशन करना सिखाया। डॉ० अनुराग अग्रवाल के संचालन में हुए कार्यक्रम के संयोजन में डॉ० अजय वर्मा, डॉ० संतोष प्रताप सिंह, डॉ० सचिन खन्ना और अखंड प्रताप सिंह का विशेष योगदान रहा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article