सर्कमसीजन की विश्व स्तरीय तकनीक अब दतिया मेडिकल कॉलेज में | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

सर्कमसीजन की विश्व स्तरीय तकनीक अब दतिया मेडिकल कॉलेज में | New India Times

मेडिकल कॉलेज दतिया के सर्जरी विभाग द्वारा दिन प्रतिदिन नई नई तकनीक से जटिल सर्जरी की जा रही हैं, साथ ही सामान्य सर्जरी के लिए ऐसे तरीके अपनाए जा रहे हैं जो कि मरीज के लिए बहुत सहज हैं एवं देश दुनियां के लिए एडवांस्ड हैं, इसी क्रम में सर्जरी की ओटी में दतिया मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ सर्जन, सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. केदार नाथ आर्या के द्वारा सर्कमसीजन की नई एवं एडवांस तकनीक से सर्जरी की शुरुआत हुई है, दतिया मेडिकल कॉलेज के सर्जरी ओटी में नई तकनीक  ( ZSR तकनीक)  के द्वारा पेशाब की डंडी का खतना किया गया। ज्ञात हो कि खतना मुस्लिम समुदाय के लिए एक प्रथा है एवं कुछ बीमारियों जैसे फिमोसिस आदि के लिए भी किया जाता है।
मेडिकल कॉलेज के डीन डा दिनेश उदैनियां द्वारा सर्जरी विभाग की प्रशंसा की।

क्या है ZSR तकनीक? और क्या हैं इसके फायदे?
इस तकनीक में पेशाब की डंडी को स्टेपलर के द्वारा काटा और स्टेपल्ड कर दिया जाता है, और 1 घंटे बाद ही मरीज की छुट्टी भी कर दी जाती है एवं  इसमें बेहोशी देने की जरूरत भी नहीं होती एवं कोई ब्लड लॉस नहीं होता।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article