एमपीएचआरसी ने बुरहानपुर के पांच सामाजिक कार्यकर्ताओं को आयोग मित्र किया नियुक्त | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

एमपीएचआरसी ने बुरहानपुर के पांच सामाजिक कार्यकर्ताओं को आयोग मित्र किया नियुक्त | New India Times

म.प्र. मानव अधिकार आयोग भोपाल ने बुरहानपुर के पांच सामाजिक कार्यकर्ताओं को मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग में आयोग मित्र की हैसियत से नामांकित करते हुए तदाशय का पत्र जारी किया है।

एमपीएचआरसी ने बुरहानपुर के पांच सामाजिक कार्यकर्ताओं को आयोग मित्र किया नियुक्त | New India Times

इस में सामाजिक कार्यकर्ता एवं चुनाव आयोग के ब्रांड एंबेसडर एवं जिला संयोजक आयोग मित्र महेंद्र जैन के अलावा डॉ फौज़िया फरहाना सोडावाला, डॉ किरण सिंह, कैलाश अग्रवाल एवं मंगला दुबे को आयोग मित्र बनाया गया।

एमपीएचआरसी ने बुरहानपुर के पांच सामाजिक कार्यकर्ताओं को आयोग मित्र किया नियुक्त | New India Times

विगत कुछ माह पूर्व मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग की सम्पूर्ण टीम बुरहानपुर जिले में पधारी थी, उसी समय एक दिवसीय प्रवास के अंतर्गत आयोग के अधिकारियों द्वारा बुरहानपुर जिले के सामाजिक कार्यकर्ताओं से भेंट कर जानकारी हासिल की गई।

एमपीएचआरसी ने बुरहानपुर के पांच सामाजिक कार्यकर्ताओं को आयोग मित्र किया नियुक्त | New India Times

तत्पश्चात मध्य प्रदेश मानव अधिकार आयोग का कार्य इस जिले में सुचारू रूप से क्रियान्वित हो इसीलिए आयोग मित्रों की नियुक्ति इस जिले में की गई।

एमपीएचआरसी ने बुरहानपुर के पांच सामाजिक कार्यकर्ताओं को आयोग मित्र किया नियुक्त | New India Times

इस नियुक्ति पर जायंट्स ग्रुप एवं जनजाग्रति संस्था के सदस्य सर्व श्री महावीर प्रसाद बांदिल, डॉ हर्ष वर्मा, सत्यनारायण शर्मा, शोभा चौधरी, सुनील सलूजा, मेहुल जयराज जैन, हरिओम अग्रवाल, सैय्यद सुमेरा अली, डॉ अशोक गुप्ता, डॉ रमेश शर्मा धुआधार, सुनील शाह, अंजू कटकवार, प्रेमलता साकले, अरुण जोशी महाराज, डॉ कल्पना पाटीदार, डॉ अतुल पाटीदार, विवेक हकीम, विनय सूर्यवंशी के साथ साथ जायंट्स चेरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ साथ शासकीय कई विभागों के कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों ने बधाई दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article